कॉलेज प्रिंसिपल के साथ बदसलूकी मामले में 2 NSUI नेता गिरफ्तार.देखें वीडियो –

Must Read

भिलाई।  कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल विनय शर्मा के साथ हुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने दो NSUI नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाना में टीम ने NSUI नेता दीपक पाल और अर्पित पाल को गिरफ्तार किया है।इस मामले में NSUI प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत अन्य नेता फिलहाल फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जानें पूरा मामला

NSUI नेताओं ने कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल के चैम्बर में जबरदस्ती घुसकर बदसलूकी की। प्रिंसिपल को चप्पल और जूतों की माला पहनाने की कोशिश की गई और साथ ही साथ विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं पर स्याही डाल दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना गंभीर रूप से ली जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, डूमरकछार में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार

थाना क्षेत्र के डूमरकछार में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, मुख्यमार्ग किनारे ढाबानुमा दुकान में देशी- अंग्रेजी का खुला...

More Articles Like This