2000 से अधिक बीएड कैंडिडेट्स को दोबारा मिलेगी सरकारी नौकरी:17 से काउंसलिंग, सलेक्शन लिस्ट में प्रीमियम-सिटिज नहीं, बॉर्डर या अधिसूचित इलाकों में जाना होगा

Must Read

रायपुर, छत्तीसगढ़ के 2 हजार से अधिक बीएड क्वालिफाइड सहायक शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (लैब) में एडजस्ट किया जाएगा। काउंसलिंग 26 जून तक SCERT रायपुर में होगी।

एडजस्टमेंट के आदेश के 7 दिनों के भीतर शिक्षकों को अपने नए स्कूलों में ज्वाइनिंग लेनी होगी। इन शिक्षकों की 29 जिलों के 103 डेवलेपमेंट ब्लॉक के 1,520 स्कूलों के खाली पदों के लिए काउंसिलिंग की जाएगी।

काउंसलिंग में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर इन जिलों को शामिल नहीं किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों और सीमावर्ती ब्लॉकों के स्कूलों को प्राइमरी तौर पर सलेक्शन के लिए लिस्टेड किया गया है।

कोर्ट के आदेश के बाद चली गई थी बीएड कैंडिडेट्स की नौकरी

4 मई 2023 को निकली भर्ती विज्ञप्ति के बाद 6,285 सहायक शिक्षकों की सीधी भर्ती हुई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री होल्डर्स को सहायक शिक्षक पद के लिए अयोग्य ठहराया। इसके बाद विभाग ने 2621 बीएड वालों की सर्विस 10 जनवरी 2025 को समाप्त कर दी थी।

लंबे प्रदर्शन के बाद सरकार ने लिया था एडजस्टमेंट का फैसला।

30 अप्रैल को साय सरकार ने लिया एडजस्टमेंट का फैसला

इस फैसले के बाद बीएड कैंडिडेट्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। लगभग चार महीने तक अलग-अलग तरीकों से विरोध चलता रहा। 30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बीएड धारकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (लैब) के खाली 4,422 पोस्ट पर एडजस्ट करने का फैसला लिया गया।

विभाग ने कानूनी सलाह मांगी है

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, विभाग ने पांचवें चरण में 2615 डीएड होल्डर्स नियुक्ति की थी। इनमें से 1299 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। वहीं, भर्ती की चयन सूची की वैधता 1 जुलाई 2024 को समाप्त हो चुकी है।

विभाग ने साफ किया है कि भर्ती विज्ञापन जारी हुए 2 वर्ष से अधिक समय हो चुका है। अब कई नए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए आगे की प्रक्रिया के लिए कानूनी सलाह मांगी गई है।

- Advertisement -
Latest News

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे शहर के ट्रैफिक सिग्नल

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव korba कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए...

More Articles Like This