KORBA BREAKING: दर्री डेम में डूबा 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में समाया… मौके पर पहुंची पुलिस, तलाश जारी

Must Read

कोरबा।  ऊर्जा नगरी कोरबा के दर्री क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दर्री डेम में नहाने गए 22 वर्षीय युवक के अचानक गहरे पानी में समा जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते डेम के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ दर्री डेम घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह डेम के गहरे हिस्से की ओर चला गया। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह पानी में डूबने लगा और दोस्तों के देखते-देखते गहराई में समा गया।

युवक को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। फिलहाल गोताखोर डेम में युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवक की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डेम और गहरे जलाशयों में नहाने या उतरने से पहले पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This