प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा/नई दिल्ली।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत देशभर में 25 लाख से अधिक निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को धुएं से मुक्त रसोई उपलब्ध कराना है। अब तक योजना के तहत 10.33 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिससे करोड़ों महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।


एलपीजी उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि
आंकड़ों के अनुसार,
वित्त वर्ष 2019–20 में प्रति परिवार औसतन 3.01 रिफिल/वर्ष का उपयोग हुआ।
वहीं वित्त वर्ष 2024–25 में यह बढ़कर 4.47 रिफिल/वर्ष तक पहुंच गया है।
यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि लाभार्थी महिलाएं लगातार एलपीजी का उपयोग कर रही हैं, जिससे पारंपरिक ईंधन से होने वाले प्रदूषण और स्वास्थ्य जोखिम में कमी आई है।
कौन कर सकता है आवेदन
ऐसे गरीब परिवारों की महिलाएं जिनके घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है।
पात्रता का निर्धारण सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) अथवा DUC समिति द्वारा किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
केवाईसी फॉर्म (फोटो सहित)
निवास प्रमाण पत्र / पहचान पत्र
परिवार संरचना प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
बैंक खाता विवरण
कैसे करें आवेदन
नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर
pmuy.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन
नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन
सुरक्षा जमा सहित गैस सिलेंडर
प्रेशर रेगुलेटर
यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This