CG SIR : छत्तीसगढ़ में काटे गए 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, सूची में इस तरह से चेक करें अपना नाम

Must Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है। इस सूची में 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए है। चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 लाख 42 हजार 234 मतदाता की मृत्यु हो गई है। 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता के नाम 2 जगहों पर थे।

22 जनवरी तक किया जा सकेगा दावा आपत्ति

जारी सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा हुआ है। अब आज से 22 जनवरी यानि एक महीने तक दावा आपत्ति किया जा सकेगा। अगर आपका नाम नई वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरना होगा और इसे अन्य 13 प्रकार के दस्तावेज जो ईसीआई के द्वारा निर्धारित किया गया है। उनमें से कोई एक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा।

- Advertisement -
Latest News

आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, डूमरकछार में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार

थाना क्षेत्र के डूमरकछार में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, मुख्यमार्ग किनारे ढाबानुमा दुकान में देशी- अंग्रेजी का खुला...

More Articles Like This