रायपुर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार समता कॉलोनी में मात्र आधे घंटे की आंधी और बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। मुख्य सड़क पर पानी भरने से न सिर्फ राहगीरों को परेशानी हुई, बल्कि गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। स्थानीय रहवासियों ने पहले ही बिना ढाल के नाले निर्माण का विरोध किया था, लेकिन नगर निगम ने एकतरफा निर्णय लेकर पांच फीट गहरा नाला बनवा दिया। अब निकासी व्यवस्था के अभाव में वही नाला जलभराव का कारण बन गया है। नागरिकों ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जब गर्मी में यह हाल है, तो बरसात में स्थिति भयावह हो सकती है, लिहाजा निगम को जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है।
Latest News
कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ
स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...















