फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया पाकिस्तानी दंपत्ति, सामने आया ये मामला….।

Must Read

रायगढ़ : पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों पर गाज गिरी है, पूरे भारत में पाकिस्तानियों को पुलिस चेकिंग करके पकड़ रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के रायगढ़के जूटमिल थाना क्षेत्र के कोड़ातराई गांव से पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध भारतीय नागरिकता के रह रहे हैं। इसी पर पुलिस महकमा पहुंचा और जांच में पाया कि सूचना सही थी, जिसको लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

कराची का है दंपत्ति :

इस मामले में दबिश के दौरान अर्मिश शेख और इफ्तिखार शेख, दोनों कराची पाकिस्तान निवासी को पकड़ा गया है। इस जांच में इनके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट और वैध एलटीवी वीजा मिला है, लेकिन, भारतीय निर्वाचन आयोग के फॉर्म-06 में फर्जी जानकारी देकर बनाए गए मतदाता पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में IPC की धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे ही अन्य मामले में सामने आ सकते है जिसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

क्यों हो रही पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई?

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कुछ ठोस कदम उठाये गये हैं। इसी में सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए सभी को 48 घंटे का समय दिया गया था, जो 27 अप्रैल 2025 को खत्म हो गया है। इसके बाद से सभी प्रदेशों में अवैध तरीके से रहने वाले पाकिस्तानियों को ढूंढकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। नियम के अनुसार, इनको जेल भेजा जायेगा। सरकार ने ऐसे पाकिस्तानियों के लिये तीन साल की कैद की घोषणा की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This