आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

Must Read

बलरामपुर. सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा घाट पर आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हमिदुल हक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही नसीमूल हक और निजामुल हक को भी दबोचे गए हैं. बता दें कि अबतक पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 7 एक ही परिवार के सदस्य हैं. आरोपियों के पास से 3 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं.

पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच के दौरान सामने आया है कि पिता नसीमूल हक के कहने पर बेटे हमिदुल और निजामुल ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने आरीफूल हक, जमील अंसारी, उपेन्दर कोरवा, शकील अंसारी, अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया था.

खनन माफियों ने आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला था 

बता दें कि नदी किनारे अतिक्रमण की शिकायत पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी. इस दौरान नदी घाट पर झारखंड के खनन माफिया को अवैध रेत खनन करते देख रोकने का प्रयास किया गया. इस पर झारखंडी खनन माफिया ने टीम पर हमला कर दिया. रेत माफियाओं ने आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे आरक्षक शिव भजन सिंह की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते के बाद आईजी और एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे थे.

टीआई हो चुके हैं सस्पेंड

इस पूरे मामले में आईजी दीपक झा ने थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है. आदेश में लिखा कि वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए आधी रात को टीआई अपर्याप्त बल लेकर अवैध रेत खनन रोकने गए थे, जहां खनन माफिया ने घटना को अंजाम दिया.

- Advertisement -
Latest News

निजी वाहन में पुलिस सायरन का उपयोग, भिलाई बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर पर FIR दबंगई और धमकी के आरोप, राजनीतिक गलियारों में...

कोरबा.   निजी वाहन में अवैध रूप से पुलिस सायरन और हूटर का उपयोग करने के मामले में भिलाई बाजार...

More Articles Like This