कटघोरा को जल्दी ही मिल जाएगा 100बेड का अस्पताल,स्वास्थ्य मंत्री निकले हैं अस्पतालों का जायजा लेने ,देखिए वीडियो

Must Read

कोरबा।  छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की परेशानियों को नजदीक से देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। खासकर गर्मी में भर्ती मरीजों को राहत देने के लिए वार्ड में जल्द से जल्द एयर कंडीशन (एसी) लगाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आगे कहा कि कटघोरा सीएचसी को अब 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का पूर्ण अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में स्वीकृति मिल गई है, प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि यहां जिला अस्पताल की तर्ज पर सभी जरूरी सुविधाएं स्वीकृत की जाएंगी, ताकि कटघोरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। खासकर वनांचल व दुर्गम इलाकों में चिकित्सकों व कर्मचारियो की तैनाती प्राथमिकता पर की जा रही है। कटघोरा क्षेत्र में भी चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए नए पदस्थापना जल्द किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सामने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी शिकायतें भी रखीं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी अव्यवस्थाओं से निजात मिलेगी और आने वाले महीनों में कटघोरा सीएचसी एक आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित होगा।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन की मरम्मत, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल सुविधा और दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को इलाज में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This