कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार, वार्ड नंबर 4 निवासी रोशन साहू, उम्र लगभग – 10 वर्ष की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। रातखार स्थित खाली प्लॉट में अशोक के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर वह लटका हुआ मिला है। पास में उसका घर है और खाना खाने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से निकला और कुछ देर बाद इस घटना की खबर मिली। मृतक के परिजन ने हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। सूचना बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
Must Read
Latest News
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को महापौर संजू देवी राजपूत ने सौंपे दस्तावेज, 4405 आवास स्वीकृत
कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास का लाभ दिलाने की दिशा में...

















