पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने बैल के हमले से हुए हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों से की मुलाकात, “आर्थिक मदद की घोषणा की साथ ही नगर निगम को उचित कार्यवाही हेतु दिए निर्देश…

Must Read

कोरबा/ कोहड़िया वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन हाल ही में प्रगति नगर (श्रम नगर) में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतक सम्मे दास महंत के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। ज्ञात हो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक बैल के हमले में उनकी असमय मृत्यु हो गई थी।

श्री देवांगन ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर ,आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की साथ ही, उन्होंने नगर पालिक निगम में उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि ऐसे मानसिक रूप से अस्वस्थ पशुओं को तत्काल पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This