शिक्षिका की मौत में नया मोड़, पति ने पहले बोलेरो से मारी थी स्कूटी को टक्कर, फिर लोहे की राड से मारा

Must Read

बालोद। आज से ठीक 67 दिन पहले 22 मार्च को मोहला ब्लॉक के शेरपार हायर सेकेंडरी में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की दल्लीराजहरा थाना क्षेत्रान्तर्गत हितकसा मार्ग में एक सड़क हादसे में मौत की घटना में एक बड़ा खुलासा सामने आया है, दरअसल शिक्षिका की हत्या की गई थी, और हत्या को अंजाम देने वाला और कोई नही बल्कि उसका पति शीशपाल वासनिक है, जिसने अपने दोस्त के साथ अपनी पत्नी की हत्या की है।

स्कूटी में सवार अपनी पत्नी को पति ने पहले बोलेरो वाहन से टक्कर मार कुचलने की कोशिश की, फिर टक्कर के बाद पत्नी की सांस चलती देख उसे लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। दल्लीराजहरा पुलिस ने आरोपी पति शीशपाल वासनिक को भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया है।

दोस्त याहुद्दीन को साइबर की टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल में लाई गई सफेद रंग की बोलेरो वाहन और लोहे की राड को जब्त कर लिया है। वही दोनों आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है। वही आज दल्लीराजहरा पुलिस उक्त दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड ले सकती है।

आरोपी पति 3 माह से कर रहा था रेकी

बता दें कि 22 मार्च महिला शिक्षिका बरखा वासनिक स्कूल की छुट्टी के बाद प्यून के साथ घर लौट रही थी।
इस दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया था, शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पहली नज़र में यह सड़क हादसा लगा। शिक्षिका की मौत पर परिजनों ने संदेह जताया और शिकायत की। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने थाने से लेकर एसपी के कार्यालय के चक्कर काटे।जिस पर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, बोलेरो नम्बर और स्कूल के बच्चों के दिए जा रहे बयान के बाद पुलिस को मामले की दोबारा जांच शुरू करनी पड़ी।

- Advertisement -
Latest News

Bulldozer Action पर बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान…! अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग…नकटी मामले पर सियासत तेज,देखिए विडिओ

रायपुर, 02 जुलाई। Bulldozer Action : राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए...

More Articles Like This