Monday, June 9, 2025

कोरबा का DMF घोटाला : कोर्ट में 6 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश, 9 आरोपियों के सिंडिकेट ने किया 75 करोड़ का घोटाले

Must Read

घोटाला मामले में
EOW ने विशेष कोर्ट में पेश हुई घोटाले की चार्जशीट पेश कर दी है।मामले के 9 आरोपियों के खिलाफ 6 हजार पन्नो की यह चार्जशीट है।जिसमें 75.1 करोड़ का घोटाला जांच में सामने आने का अभियोग आरोपित किया गया है।

रायपुर।इस मामले में कोरबा की तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर समेत 9 अभियोगी के नाम शामिल है।

करीब 6 हज़ार पन्नों की पेश की गई इस चार्जशीट में सौम्या,रानू,माया और सूर्या को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है।

ब्यूरो के अपराध कमांक-02/2024, धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. तथा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित अधिनियम, 2018) में वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में जिला कोरबा के जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ फण्ड) में आवंटित निविदा राशि में आपराधिक षडयंत्र करके भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता कर अपने प्रायोजित प्रोप्राइटर/वेंडर के माध्यम से अभियोजित किये अभियुक्तगण द्वारा स्वयं के लिये असम्यक लाभअर्जित की गई। सुनियोजित षडयंत्र के तहत् अपने प्रायोजित प्रोप्राइटर/वेंडर को निविदा आवंटित कर कमीशन के रूप में कुल निविदा मूल्य का लगभग 40 प्रतिशत (लगभग 75 करोड़) प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचायी गयी। उपरोक्त वर्णित आरोप में आज दिनांक 27.05.2025 को 07 लोकसेवक एवं 02 अन्य कुल 09 आरोपीगण सौम्या चौरसिया (तत्कालीन उप सचिव), रानू साहू (तत्कालीन कलेक्टर), सूर्यकांत तिवारी (व्यावसायी), माया वारियर (तत्कालीन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग), मनोज द्विवेदी (बिचौलिया/वेंडर), भुनेश्वर सिंह राज (तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी), भरोसा राम ठाकुर (तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी, डीएमएफ), वीरेन्द्र राठौर (तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी) एवं राधेश्याम मिर्झा (तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी) के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में लगभग 6000 पेज का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त सभी अभियुक्तगण वर्तमान में न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध हैं। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

- Advertisement -
    Latest News

    प्रदूषण का शहर बना कोरबा, मानिकपुर खदान से उड़ रही राखड़ ने बढ़ाई मुसीबत……

    कोरबा शहर के प्रवेश द्वार  गौमाता चौक से लेकर भिलाई खुर्द तक उड़ रही राख का तूफान लोगों का...

    More Articles Like This