ऑपरेशन सिंदूर से 3 दिन में लक्ष्य हासिल किए, इसलिए सीजफायर

Must Read

पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया : सीडीएस चौहान

सिंगापुर/ नईदिल्ली (ए)। ऑपरेशन सिंदूर के चरम पर होने के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम में अचानक सीजफायर की घोषणा कर दी गई. इस फैसले से तमाम लोग आश्चर्यचकित थे. लोगों के मन में यह सवाल उठा कि यह फैसला इतनी जल्दी क्यों लिया गया. इस फैसले के करीब 20 दिन बाद अब पूरे मामले से पर्दा उठ गया है. शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी रणनीति के तहत यह कदम उठाया. भारत ने तीन दिन में अपने सारे लक्ष्य हासिल कर लिए थे. इसलिए सैन्य कार्रवाई रोकना सही रणनीति थी.

ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई की आधी रात के बाद शुरू हुआ था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी. उस हमले में 26 लोग मारे गए थे. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का नेता अब्दुल रऊफ अजहर भी शामिल था. भारतीय सेना ने सटीक हमले किए. पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली को भी नुकसान पहुंचाया. स्कर्दू, जैकबाबाद, सरगोधा और भोलारी जैसे हवाई ठिकानों को तबाह किया गया।

- Advertisement -
Latest News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गरजीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बोलीं— महिला आरक्षण रोकना महिलाओं के सम्मान पर आघात

गरियाबंद :  नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस...

More Articles Like This