Sunday, June 8, 2025

रानी सती दादी मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन 🌸📍कोरबा | JB News | मनीष जायसवाल की विशेष रिपोर्ट,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिले के मिशन रोड स्थित प्रसिद्ध रानी सती दादी मंदिर में आज भक्ति भाव से सराबोर माहौल देखने को मिला। किरण अग्रवाल, मीना अग्रवाल, राम सखी केशरवानी और मोनिका अग्रवाल के सौजन्य से मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई और भक्ति के रंग में रंगी रहीं। सुनीता देवड़ा के मधुर भजनों की स्वर लहरियों के साथ पाठ संपन्न हुआ। माहौल भावपूर्ण और आस्था से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर समता उचानिया ने आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा कार्यक्रम की भी जानकारी दी, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया।

कोरबा जिले का यह रानी सती मंदिर न केवल दादी की भक्ति का केंद्र है, बल्कि यहां भोलेनाथ का मंदिर भी स्थित है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। यह मंदिर दिनोंदिन जिलेवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

🙏🏻 JB News | मनीष जायसवाल 🙏🏻
कोरबा से विशेष रिपोर्ट

- Advertisement -
    Latest News

    दीपका मे अवैध कबाड़ के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

    अवैध कबाड़ के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्यवाह।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर,...

    More Articles Like This