कोरबा: स्कूलों और रिहायशी इलाके में घुस रहे  ट्रक, पोल से टकराई गाड़ी, लोगों में आक्रोश,देखिए विडिओ

Must Read


📝 रिपोर्टर: मनीष जायसवाल, JB News Korba

कोरबा शहर के मिशन रोड क्षेत्र में हर दिन खतरा मंडरा रहा है। जहां एक ओर क्षेत्र में मिशन स्कूल, मिडिल स्कूल, चर्च, बेबी लैंड, जायसवाल भवन सहित कई धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर भारी वाहन, जिनमें ट्रक शामिल हैं, खुलेआम इस तंग और संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिशन रोड में हाल ही में खुले एक निजी पेट्रोल पंप और कुछ निजी ट्रांसपोर्टरों द्वारा खरीदी गई जमीन पर भारी वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इन्हीं ट्रकों को डीजल भरने और खड़ा करने के लिए बार-बार इस सड़क मे प्रवेश कराया जा रहा है,जिससे स्थिती अत्यंत भयावह हो गई है।

👉 ताजा घटना:
आज रात एक , ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। यह हादसा तब हुआ जब ट्रक चालक ने तंग रास्ते में जबरदस्ती वाहन घुसाने की कोशिश की। इस घटना से स्थानीय विद्युत पोल को भारी नुकसान पहुंचा है और लोगों की जान पर भी बन आई।

👥 स्थानीय नागरिकों का कहना है:

“हमने कई बार नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन को शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।”

🚫 मांगें और सुझाव:

मिशन रोड में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए।

सड़क के दोनों छोर पर ऊँचाई नियंत्रक पोल (height barriers) लगाए जाएं, जिससे 12 टायर से बड़े वाहन प्रवेश न कर सकें।

अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग करने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

मिशन रोड को रेजिडेंशियल और स्कूली जोन घोषित किया जाए, और नियमों का कड़ाई से पालन हो।

📢 JB News Korba जिला प्रशासन से अपील करता है कि मिशन रोड की इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, निवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
Latest News

स्रोत महोत्सव 2026 में गूंजा नदियों के संरक्षण का संदेश,देखिए विडिओ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय स्रोत महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य...

More Articles Like This