हत्या से पहले का वीडियो आ गया सामने, बेवफा बीबी सोनम के साथ दिखा राजा

Must Read

इंदौर। राजा की मौत के पहले का आखिरी वीडियो सामने आया हैं,जब दोनों शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बेग था, जबकि सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था।

इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियो में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था और उसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे। सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की तस्वीर वायरल हो रही है।

22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रूट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ड तक पहुंचे थे। लौटते समय राजा और सोनम एक पर्यटक के मोबाइल के वीडियो में कैद हो गए। पर्यटक देवेंद्र सिंह यूट्यूबर है। उनके मोबाइल में 23 मई की सुबह साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच राजा और सोमन कैद हुए। संभवत: राजा की यह अंतिम वीडियो है। इस वीडियो के कैद होने के चार घंटे बाद राजा की हत्या कर दी गई थी। वीडियो में सोनम सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी, जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This