पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरे, दो की मौत

Must Read

केदारनाथ: केदारनाथ में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। इस बार पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में 2 लोग मारे गए हैं, जबकि 3 लोग घायल हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिसने रेस्क्यू करके लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप घटना हुई। पहाड़ी से बड़े बोल्डर मलबे के साथ रास्ते पर आ गए थे। इस दौरान 5 लोग इसकी चपेट में आए। तस्वीरों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लोगों की मदद करते हुए देखा गया। नीचे खाई से एसडीआरएफ लोगों को निकालकर लाई। फिलहाल दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
इसके पहले केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई थी। केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था, तभी केदारनाथ घाटी में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This