कोरबा। कुसमुंडा इमलीछापर चौक के पास पानी निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण सडक़ में पानी का जमाव होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। एक ओर ओवरब्रिज के लिए स्ट्रक्चर बना कर छोड़ दिया गया है। ओवरब्रिज का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने के कारण पैदल राहगीरों को यहां से निकलने में भारी परेशानी होती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन भी सडक़ पर पानी अधिक होने के कारण बीच में ही बंद हो जा रहे हैं। यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में बनती है। इसके बाद भी प्रशासन इस समस्या के निराकरण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कुसमुंडा रोड पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के दो फिट तक पानी भर जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को यहां से वाहन निकालने में भारी परेशानी होती है। अचानक पहिए फंस जाने के कारण वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक सडक़ के गड्ढों में अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। बारिश का पानी भरे रहने से लोगों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता जिस कारण छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। कोयला लोड भारी वाहनों के साथ ही कोरबा की आने और कुसमुंडा, दीपका, गेवरा सहित अन्य क्षेत्र में जाने इस मार्ग का उपयोग किया जाता है।
Must Read
Previous article
Next article
Latest News
SECL देव माइनिंग में नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी का आरोप, फर्जी गेटपास ने खड़े किए सवाल, जनदर्शन में हुई शिकायत…
कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनी देव माइनिंग में नौकरी लगाने के नाम पर पांच बेरोजगार युवकों...

















