दादर खुर्द में आयोजित रथ यात्रा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पूर्व महापौर पूर्व सभापति हुए शामिल

Must Read

कोरबा ,दादरखुर्द कोरबा में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ भगवान के रथयात्रा मंे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, सांसद प्रतिनिधि ममता अग्रवाल एवं झलकुंवर शामिल हुए । जहां इन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ भगवान की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि 125 वर्षों से प्रतिवर्ष दादरखुर्द में  पूरी के तर्ज पर आयोजित होने वाला रथयात्रा में मुझे 30-35 वर्षों से प्रतिवर्ष शामिल होने का सौभाग्य मिलते आ रहा है । मैं इस मौके पर महाप्रभु जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दादरखुर्द सहित कोरबा जिले मंे सुख – समृद्धि – प्रगति, ऐश्वर्य व शांति प्रदान करें ।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This