14 जुलाई से प्रारंभ होगा विधानसभा सत्र: सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित, नोडल अधिकारी नियुक्त

Must Read

छत्तीसगढ़ विधान सभा की षष्ठम् विधानसभा सत्र 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें विधान सभा प्रश्नों तथा ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब समय पर शासन को भेजा जाना होता है तथा कई बार विधान सभा प्रश्नों से सम्बधित जानकारी लेकर मंत्रालय, रायपुर जाना होता है।
इस हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश दिनांक से विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाशों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने अत्यन्त आवश्यक कार्य होने की स्थिति में अद्योहस्ताक्षकर्ता के पूर्व अनुमति लेकर ही अवकाश पर अथवा मुख्यालय छोड़कर जाने, जिला प्रमुख का अधीनस्थ अमला जिला प्रमुख से अनुमति लेने के पश्चात अवकाश पर जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही कलेक्टर व्यास ने विधानसभा से संबंधित प्राप्त पत्रों पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  प्रशांत कुमार कुशवाहा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This