रायपुर में ई-रिक्शा चालक को फिल्मी स्टाइल में स्टंट करना पड़ा महंगा,  चालान कटा, 3000 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना

Must Read

रायपुर : ई-रिक्शा वाहन चालक द्वारा फिल्मी स्टाईल में पहिया उठाकर स्टंट करना और स्टंट का रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करना महंगा पड़ गया. वायरल वीडियो रायपुर पुलिस के संज्ञान में आते ही एक्शन लेते हुए ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर मालक/चालक का पता लगाकर ई-रिक्शा सहित कार्यालय बुलाया गया.
साथ ही ई-रिक्शा क्रमांक CG04 NF 9289 के चालक मोहसीन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेजबहार रायपुर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करने और बिना लाइसेंस के तहत मोटरयान अधिनियम की धारा 184, 3/181 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 3000 रूपये का जुर्माना किया गया. साथ ही भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने हेतु शपथ दिलाई गई.

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में झाड़ी साफ करते समय निकला कोबरा, युवक को डसा; स्नेक कैचर ने बिल खोदकर पकड़ा

कोरबा। जिले के दादर क्षेत्र में सांप के काटने का मामला सामने आया है। घर के अंदर झाड़ी साफ...

More Articles Like This