बोरे बासी घोटाला: श्रममंत्री लखन लाल देवांगन ने की जांच की घोषणा

Must Read

रायपुर 19 जुलाई 2025: विधानसभा में छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस शासन काल में श्रम दिवस पर बोरे बासी दिवस के आयोजन में हुए कथित घोटाले की जांच की घोषणा की है। यह जांच विधायकों की समिति करेगी।
क्या है मामला?
भाजपा के राजेश मूणत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस आयोजन में 8 करोड़ रुपये खर्च करने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग है। अजय चंद्राकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि आयोजन के खर्च का औचित्य बताने के लिए बिल में पांच-पांच बार काट-छांट की गई।

जांच की मांग
धर्मजीत सिंह और धर्मलाल कौशिक सहित कई अन्य विधायकों ने भी इस खर्च की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच प्रश्न संदर्भ समिति या विधायकों की समिति से कराई जानी चाहिए।
मंत्री की घोषणा
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि विधायकों की समिति इस मामले की जांच करेगी। अब देखना यह है कि इस जांच के क्या परिणाम निकलते हैं और इसका छत्तीसगढ़ की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है।


छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता का सौदा, मई दिवस पर एक झटके में 9 करोड़ स्वाहा, बोरे बासी की 100 रूपए की थाली का सरकारी बिल 1795 रुपए प्रति प्लेट बनाया

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा से बड़ी खबर: पुराने मामले में दीपक पाण्डेय उर्फ ‘चीना’ जेल दाखिल, गंभीर धाराओं में कार्रवाई,देखिए विडिओ

कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुराने मामले में दीपक पाण्डेय उर्फ ‘चीना’,...

More Articles Like This