प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में पत्रकार मनीष जायसवाल को धमकी – क्या सच्चाई दिखाना अब गुनाह है?

Must Read

📍 कोरबा | JB News रिपोर्ट | मनीष जायसवाल

कोरबा में चल रहे प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कथा कार्यक्रम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। JB News Korba के वरिष्ठ पत्रकार मनीष जायसवाल को कार्यक्रम स्थल मीरा रिसोर्ट में धमकी दी गई — सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने इस कार्यक्रम की वास्तविक सच्चाई को उजागर करने का साहस किया।

🎙️ क्या हुआ घटनास्थल पर?

जब पत्रकार मनीष जायसवाल सच्चाई की पड़ताल करने कथा स्थल पहुँचे, तो कथित शिव भक्तों ने उन्हें घेर लिया और कहा:

“फर्जी न्यूज़ चलाते हो, यहाँ मत आओ।”
“कैमरा बंद करो, इसे कैसे भी रोको।”

यह आरोप भी सामने आया कि बाउंसरों को विशेष रूप से कहा गया

“ये मनीष जायसवाल न्यूज़ वाला है, इसे अंदर मत जाने दो।”

🚨 VIP पास पर बड़ा सवाल

कार्यक्रम निजी था, फिर भी जिला प्रशासन द्वारा VIP पास चेक करने के लिए पुलिस बल तैनात करना संदेह खड़ा करता है।

क्या निजी आयोजनों में अब पुलिस की तैनाती आम बात हो गई है?

क्या पत्रकारों को सिर्फ इसलिए रोका जाएगा क्योंकि वो सच दिखाते हैं?

🧾 मनीष जायसवाल की दो टूक:

“मैं कोई फर्जी खबर नहीं चलाता। जनता का पैसा ठगकर जो आयोजन कर रहे हैं, वही लोग मीडिया को धमका रहे हैं। क्या पत्रकार की कलम अब इनके डर से रुक जाएगी?”

❓ जनता और प्रशासन से सवाल:

अगर कथित भक्तों ने पैसा इकट्ठा कर कार्यक्रम किया है, तो उसका हिसाब कौन देगा?

VIP पास बंटवारे में भेदभाव क्यों?

सच्चाई दिखाने वाले पत्रकार को रोकना क्या अब आम हो गया है?


📢 JB News Korba स्पष्ट करता है: हम सच्चाई के साथ हैं। पत्रकारिता कोई अपराध नहीं है।
धर्म के नाम पर दुकान चलाने वालों को बेनकाब करना ही असली सेवा है।

✍️ रिपोर्टर: मनीष जायसवाल
📺 JB News Korba


- Advertisement -
Latest News

मांगों की अनदेखी पर आरक्षित वर्ग कर्मचारी संघ का एलान – 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन

गेट मीटिंग, सामूहिक अवकाश और प्रदर्शन के जरिए जताया जाएगा विरोध; आरक्षण नियमों के पालन सहित 20 प्रमुख मांगें...

More Articles Like This