जिला अस्पताल में दैनिक भास्कर समूह का रक्तदान शिविर आज, आप जो रक्त करेंगे दान वो जरूरतमंद गरीबों के आयेगा काम

Must Read

कोरबा। दैनिक भास्कर समूह के चेयरमेन स्वर्गीय रमेश चंद अग्रवाल का 30 नवंबर 2024 को 80 वां जन्मदिवस (प्रेरणा दिवस) है। इस उपलक्ष्य में रमेश एवं शारदा अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से भास्कर समूह संस्था ने एक दिवसीय रक्तदान शिविर शनिवार 30 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे आयोजित किया है। यह शिविर स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय (जिला अस्पताल), कोरबा ब्लड बैंक में आयोजित किया गया है। स्वैच्छिक रक्तदान हेतु दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर दिनेश राज (9479034137) से संपर्क किया जा सकता है।

कोरबा में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम हेतु दैनिक भाास्कर के चीफ रिपोर्टर सुखसागर मन्नेवार द्वारा कार्यक्रम में आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है। रक्तदान शिविर में किया हुआ रक्तदान गरीब और जरूरतमंद मरीजों के कम आयेगा।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This