कोरबा से बड़ी खबर: बांकी मोंगरा सबस्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर आज लगेगा, बिजली आपूर्ति होगी बहाल,देखिए विडिओ

Must Read

JB News Korba | रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

कोरबा, 27 जुलाई:
बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या का समाधान अब होने जा रहा है। आज सबस्टेशन में नया पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकाश झा ने बीते शाम बिलासपुर और रायपुर के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और लापरवाही पर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद जिले के सभी बिजली अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे।

हालांकि तेज बारिश और अंधकार के कारण रात में काम पूरा नहीं हो पाया, लेकिन विकाश झा स्वयं रायपुर से लौटकर स्पॉट पर डटे रहे और आज सुबह से सभी अधिकारी कार्य में जुट गए हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक लाइन चालू हो जाएगी।

स्थानीय लोग विकाश झा की तत्परता की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि “ऐसे ही दमदार जनप्रतिनिधि बांकी मोंगरा को चाहिए। श्याम भैय्या के बाद अब विकाश भाई ‘टाइगर एक्शन मोड’ में नजर आ रहे हैं।”

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This