कोरबा में भाजपा आज निकालेगी विभाजन विभीषिका मौन जुलूस, संगोष्ठी में साझा होंगे विभाजन के दर्दभरे अनुभव

Must Read

कोरबा। स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत विभाजन विभीषिका मौन जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। यह मौन जुलूस 14 अगस्त 2025, गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक से प्रारंभ होकर आशीर्वाद प्वाइंट तक पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

जुलूस के उपरांत आशीर्वाद प्वाइंट में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें विभाजन के समय विस्थापन और पीड़ा झेल चुके लोग अपने अनुभव साझा करेंगे। इस अवसर पर देश के बंटवारे से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को भी स्मरण किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उस त्रासदी से परिचित हो सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिले के सभी भाजपा प्रदेश/जिला/मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा नगरीय निकाय, जिला पंचायत और जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This