Monday, February 16, 2026

कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित

कलेक्टर अजीत वसंत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। देश के महानायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके दिखाए पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

श्री वसंत ने कहा कि देश के सभी नागरिक अपने स्तर पर देश की सेवा करते हैं। हम सबको कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद शासकीय सेवा का जो अवसर मिला है, उसके महत्व को समझें, अपने पद की गरिमा को बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का समर्पण भावना के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

आप सभी जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग है। सरकार और आम जनता की हमसे जो अपेक्षाएं है, उसे पूरा करने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को टीम के रूप में कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं का उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर आमजनों को लाभ पहुँचाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर

सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे व माधुरी सोम ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर  रोहित सिंह, ऋचा सिंह, सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This