कनौजिया राठौर समाजजन से आत्मीय भेंट, गोपाल मोदी बोले – सदैव तत्पर रहूँगा सेवा में”

Must Read

समाज की हर आवश्यकता को पूरा करने हेतु सदैव तत्पर रहुंगा – भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी”

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में आज कनौजिया राठौर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न आवश्यकताओं एवं सुझावों से श्री मोदी को अवगत कराया।

समाज की सेवा और विकास ही मेरा ध्येय – गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने समाज के सभी प्रतिनिधिगणों से आत्मीय भेंट करते हुए आश्वस्त किया कि समाज की हर आवश्यकता को पूरा करने हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि “हम सभी का ध्येय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प ‘2047 तक विकसित भारत’ को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाना होना चाहिए। यह केवल राजनीतिक या सामाजिक ही नहीं, बल्कि हम सभी की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी भी है कि आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर और सशक्त भारत दे सकें।”

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री सीताराम राठौर, सचिव श्री हरीश राठौर, कोषाध्यक्ष श्री छवि राठौर, श्री विजय राठौर, श्री गोविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Latest News

रायपुर : चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव...

755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव...

More Articles Like This