कोरबा ब्रेकिंग समिति के खाते से अवैध रूप से निकाले गए हजारों रुपये, पुलिस से की गई शिकायत

Must Read

कोरबा।  कोरबा में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मनीष जायसवाल के द्वारा किए गए खुलासे में बताया गया है कि एकता स्व सहायता समूह वार्ड क्रमांक 2, पटेल पारा मिशन रोड के बैंक खाते से अवैध रूप से रुपए निकाले गए हैं।  समूह की अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने इस संबंध में सीएसईबी चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि समूह के खाते (खाता क्रमांक 30424733171 एवं IFSC क्रमांक 85266677261) से क्रमशः 09 जून 2025 को ₹20,000, 18 जुलाई 2025 को ₹16,000 तथा 05 अगस्त 2025 को ₹10,000 की निकासी की गई है। यह राशि कथित रूप से संतोषी पटेल और गोमती पटेल द्वारा अवैध रूप से आहरित की गई है।

जेबी न्यूज़ के संचालक मनीष जायसवाल ने बताया कि यह एक बड़ा घोटाला है और आगे इस मामले में और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समूह अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने पुलिस से निवेदन किया है कि उक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की आर्थिक गड़बड़ी रोकी जा सके।

👉 फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

मानसून में हरियाली का जादू, लेकिन पर्यावरण बचाने की बड़ी जिम्मेदारी… वन्यजीव रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी की भावुक अपील,देखिए विडिओ

कोरबा। मानसून की पहली बारिश के बाद कोरबा की वादियां, जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक पर्यटन स्थल हरियाली की चादर...

More Articles Like This