प्रधानमंत्री और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, भाजपा ने भारतीय संस्कृति पर हमला बताया,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों ने कोरबा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में तीव्र आक्रोश पैदा कर दिया है।

भाजपा ने इसे न केवल राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन, बल्कि भारतीय संस्कृति, मातृत्व और नारी सम्मान पर सीधा हमला करार दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले नेताओं को जनता लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाएगी।

महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा, “प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की अभद्र टिप्पणियां निंदनीय हैं। भारतीय संस्कृति में मातृत्व और नारी सम्मान सर्वोपरि है। बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में इनका जवाब देगी।”

https://www.instagram.com/reel/DN8FXi1iP2i/?igsh=ZjFkYzMzMDQzZg==

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ खान ने टिप्पणी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अपमान बताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री आज पूरे भारत के नेता हैं। ऐसी टिप्पणियां करने वाले नेताओं ने अपनी संकीर्ण सोच उजागर की है। बिहार की जनता इन्हें करारा जवाब देगी।”

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी इस कृत्य को मातृत्व और भारतीय मूल्यों पर हमला बताया और कहा कि जनता इसका जवाब देगी। महापौर के नेतृत्व में कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज किया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, पंकज सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह टिप्पणी न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे देश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति के लिए कलंक बताया और जनता से लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने की अपील की।

- Advertisement -
Latest News

औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

कोरबा, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों...

More Articles Like This