जापान यात्रा से लौटे CM विष्णु देव, विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत

Must Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव अपनी दस दिवसीय जापान यात्रा पूरी कर रविवार को रायपुर लौट आए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनकी सफल यात्रा के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को प्रगति और विकास के पथ पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की। इस अवसर पर एकजुटता और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जो प्रदेश में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदों को दर्शाता है।

- Advertisement -
Latest News

कनकेश्वर धाम में गूंजा हर-हर महादेव, कांवरिया संघ ने लगाया भव्य भंडारा,देखिए विडिओ

कोरबा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह...

More Articles Like This