छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी अधिकारियों से की सौजन्य भेंट

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने आज जीएसटी विभाग के अधिकारियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कोरबा चेम्बर अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री परसराम रामानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगदीश सोनी, श्री प्रेम रामचंदानी, श्री नितिन गुप्ता, श्री मनवानी, वरिष्ठ कर सलाहकार श्री मोहम्मद यूनुस मेमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी कमिश्नर श्री आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही असिस्टेंट कमिश्नर सुश्री श्रुति सोनी एवं राज्य कर अधिकारी श्री प्रियल गुप्ता से मुलाकात कर व्यापारियों द्वारा जीएसटी व्यवस्था में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

चेम्बर प्रतिनिधियों ने व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों, तकनीकी परेशानियों एवं प्रशासनिक अड़चनों का विस्तार से उल्लेख किया। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विभाग व्यापारी हित में ही कार्य करेगा और व्यापारिक माहौल को सकारात्मक बनाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और व्यापारियों को अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! बारिश के बीच तैयारियां तेज, 51 हजार तक की श्रीकृष्ण मूर्तियां, पुलिस का सख्त अलर्ट,देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के मंदिरों...

More Articles Like This