बिना बीटीसी वाले भी कोल माइंस में कर रहे काम

Must Read

कोरबा 14 सितंबर। नियम तो यह है कि बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के साथ ही कांटेक्ट वर्कर को कोल माइंस में काम करने का अवसर दिया जाए। लेकिन कोरबा जिले में इसके विरुद्ध भी काम चल रहा है और इसीलिए व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपिका क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक को इस बारे में महावीर यादव ने पत्र भेजकर नियम कायदों का पालन करने को कहा है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला महासचिव महावीर यादव ने अधिकारी से किए गए पत्राचार में इस बात का उल्लेख किया है कि दीपिका कोयला खदान में ठेका एजेंसी जो काम लेकर रखा है उसमें नियोजित कामगारों के मामले में ना तो भी फॉर्म जमा किए गए हैं और ना ही बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिया गया है। अगर ऐसा नहीं है तो यह समझ जाना चाहिए कि बिना प्रशिक्षण वालों को भी काम में लगा दिया गया है।

प्रबंधन से कहा गया है कि अनधिकृत लोगों का प्रवेश माइंस में रोकने की व्यवस्था भी करें। खदान में सेफ्टी स्टैंडर्ड का निरीक्षण को भी जरूरी बताया गया है। कहा गया है रेडियम जैकेट, सेफ्टी शूज, हेलमेट आदि की व्यवस्था है या नहीं इसे भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा ठेका कंपनियों के द्वारा अपने द्वारा नियोजित सभी कर्मचारियों को आइडेंटी कार्ड जारी किए गए हैं या नहीं, इसे भी पुख्ता किया जाना चाहिए। यादव ने कहा है कि अगर अगले 15 दिनों में व्यवस्था पूरी नहीं होती है तो हमारे संगठन को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! बारिश के बीच तैयारियां तेज, 51 हजार तक की श्रीकृष्ण मूर्तियां, पुलिस का सख्त अलर्ट,देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के मंदिरों...

More Articles Like This