ओव्हर स्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

Must Read

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर संपूर्ण जिले में ओवर स्पीडिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वीक एंड पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई । उल्लेखनीय है कि ओवर स्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं में प्रमुख कारण रहता है जिसे देखते हुए सप्ताहांत में दिनांक 21 एवं 22 दिसंबर को संपूर्ण जिले में यातायात सहित सभी थाने चौकी पुसके प्रभारियों द्वारा फर्राटेदार तथा शराब पीकर वाहन चालन पर कार्यवाही की गई.

अभियान के दौरान ओव्हर स्पीडिंग के 68, शराब पीकर वाहन चलाने पर 70 तथा 229 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की अन्य धाराओं में इस प्रकार कुल 347 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई । सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ओवर स्पीडिंग एवं ड्रंक एंड ड्राइव पर इसी तरह समय समय पर अभियान चलाया जाएगा.

ओव्हर स्पीडिंग और अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत उपरोक्त कार्यवाही में 1,64,000 रूपए का शमन शुल्क प्राप्त हुआ, जबकि शराब पीकर वाहन चालन वाले प्रकरण न्यायालय प्रस्तुत किए जाएंगे जिसका न्यायालय से निराकरण होगा.

- Advertisement -
Latest News

कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

कोरबा।  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की मुख्य उपस्थिति में...

More Articles Like This