कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पाम मॉल के सामने खड़े वाहनों को हटाया, अज्ञात वाहन जब्त

Must Read

कोरबा नगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम मॉल के सामने सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिस ने हटा दिया है, साथ ही अज्ञात वाहनों को जब्त भी किया गया है। इसके अलावा, वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई है।

इस कार्रवाई के पीछे का कारण यह है कि कोरबा नगर की मेन सड़क पर खड़े वाहनों के कारण दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी ।

पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश दिया है कि, वह यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। लोगों का कहना है कि पुलिस इसी तरह समय-समय पर वाहनों पर कार्रवाई करे तो आवागमन सुलभ हो जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This