CG NEWS : मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा पर 28.46 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, 85 फर्मों को DGCI ने जारी किया नोटिस…

Must Read

रायपुर। CG NEWS : मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा पर अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम 28 कंपनियों बनाकर 28.46 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की चोरी करने का आरोप है। डीजीसीआई रायपुर ने इन सभी कंपनियों और उनसे जुड़े अन्य फर्मों (कुल 85 फर्म) को नोटिस जारी किया है।

CG NEWS : जांच रिपोर्ट के मुताबिक, शशांक चोपड़ा ने 162.22 करोड़ रुपए के कारोबार में इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप में 28.46 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की। इसके अलावा, 200 से अधिक बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के भी सबूत मिले हैं।

डीजीसीआई ने बताया कि मोक्षित कार्पोरेशन ने 278 अलग-अलग कंपनियों से 38.26 करोड़ रुपए के मेडिकल उपकरण खरीदे और सीजीएमएससी को 74.52 करोड़ रुपए में बेचे। लेकिन उपकरणों की वास्तविक कीमत 132.78 करोड़ रुपए थी। शशांक चोपड़ा ने 132.78 करोड़ रुपए के फर्जी बिल 28 कंपनियों से जारी कर 28.46 करोड़ रुपए का ITC लिया।

  1. अथर्व हेल्थ केयर
  2. आर्या ग्लोबल कार्पोरेशन
  3. केयर बायोमेडिकल सर्विस
  4. श्री पार्श्वनाथ सर्विस
  5. यूनिकार्न बायोमेडिकल सर्विसेस
  6. जिया ट्रेडर्स
  7. खुशी बायोमेडिकल सर्विस
  8. रेपिड हेल्थ केयर सर्विस
  9. मंडोली ट्रेडर्स
  10. सुपर शाइन सर्विस
  11. पार्श्च बायोमेडिकल
  12. रेड्‌डी स्वाइप सर्विस
  13. बायो मेडिकल
  14. महावीर साल्युशन
  15. एसबी ट्रेडलिंक
  16. जिनकौशन सेल्स
  17. लाभम सर्विस
  18. अवंता इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड
  19. केके इंटरप्राइजेज
  20. एसबी इंटरप्राइजेज
  21. लक्ष्मी बायोमेडिकल सर्विसेस
  22. निर्मला हेल्थ केयर
  23. रुद्र सर्विसेस
  24. वाईवी इंटरप्राइजेज
  25. श्री शांति विजय मेडिकल सर्विसेस
  26. श्री शांति विजय ट्रेडलिंक
  27. एचबी कार्पोरेशन
    अअ
  28. अष्टविनायक सर्विसेस
    डीजीसीआई ने नोटिस जारी कर सभी संबंधित संस्थाओं से टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी की गई थी।

- Advertisement -
Latest News

महतारी वंदन योजना : हितग्राहियों का ई-केवाईसी 03 अप्रैल से

जांजगीर-चांपा 3 अप्रैल 2026/ महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रत्येक माह राशि निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके,...

More Articles Like This