कोरबा। मंगलवार की देर शाम वार्ड क्रमांक 19 पथरीपारा इलाके में धर्मांतरण को लेकर भारी बवाल मच गया। जानकारी के मुताबिक पथरीपारा टावर के पास स्थित एक घर में कथित तौर पर कुछ पादरियों द्वारा धर्मांतरण संबंधी गतिविधि की जा रही थी।
मामले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस टीम तुरंत पथरीपारा पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर माहौल शांत करने की कोशिश की।
फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
📍 JB News Korba
Manish Jaiswal















