श्रमिक नेता तीसरी बार हॉल में जाने के मूड में नहीं, रमेन्द्र कुमार ने कहा- अब कल सोचेंगे

Must Read

कोलकाता, 26 सितम्बर। कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन 98 हजार 500 से आगे बढ़ने तैयार नहीं हुआ। प्रबंधन के अड़ियल रैवये को देखते हुए श्रमिक नेताओं ने दूसरी बार रात 11 बजे करीब वॉकआउट किया।

पांचों श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बैठक से बाहर आ जाने के बाद प्रबंधन उन्हें वापस मीटिंग हॉल में लाने का प्रयास कर रहा था। रमेन्द्र कुमार जैसे वरिष्ठ नेता ने कह दिया कि अब आज बात नहीं होगी। अब कल सुबह देखा जाएगा क्या करना है।

बताया गया है कि श्रमिक नेता अपने- अपने कमरों में चले गए हैं। इंटक के नेता अन्य होटल में रूके हैं और वे भी वाहन पर सवार होकर जा रहे हैं। यूनियन ने 1.30 लाख रुपए बोनस की मांग की थी, लेकिन प्रबंधन 98,500 से आगे बढ़ने तैयार नहीं था।

बहरहाल देखना होगा कि जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की बैठक दूसरे दिन बरकरार रहती है या नहीं। हालांकि प्रबंधन अभी भी नेताओं को मनाने में लगा है। आज की बैठक में सभी यूनियन में एकजुटता भी देखने को मिली है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING:डीप फ्रीजर का स्विच ऑन करना भूला अस्पताल, शव सड़ने से मचा हंगामा

कोरबा, 21 अप्रैल । शहर के टीपी नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक परिवार...

More Articles Like This