रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार, सोलर कनेक्शन के बदले मांगी थी घूस

Must Read

जोधपुर। रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार, सोलर कनेक्शन के बदले मांगी थी घूस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जोधपुर की स्पेशल विंग (एसयू) ने मंगलवार को जोधपुर डिस्कॉम में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वाणिज्यिक सहायक (सीसी क्लर्क) और एक चालक को गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत सोलर घरेलू कनेक्शन जारी करने के एवज में ली गई थी। एसीबी अब इस मामले में सहायक अभियंता (एईएन) और कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ब्यूरो की विशेष विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आरटीओ के पास जीएसएस स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में हुई इस कार्रवाई में शक्ति नगर निवासी वाणिज्यिक सहायक जितेंद्र सिंह और भदवासिया निवासी एईएन के निजी चालक फूलसिंह को गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र सिंह ने चालक फूलसिंह के माध्यम से रिश्वत की रकम ली थी। रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार

परिवादी ने अपने घर पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए डिस्कॉम में आवेदन किया था। सोलर कनेक्शन के लिए क्लीयरेंस जारी करने के बदले उससे 3500 रुपये की मांग की गई थी। यह मांग सहायक अभियंता के निजी चालक फूलसिंह के माध्यम से की गई थी। रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार

परिवादी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद सत्यापन में एसीबी को कई दिन लग गए। टुकड़ों में किए गए सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। आरोपियों ने परिवादी से कहा था कि “सबको हिस्सा देना होता है।” रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार

मंगलवार शाम को परिवादी ने जीएसएस में चालक फूलसिंह को 3500 रुपये दिए। तभी निरीक्षक मनीष सारण के नेतृत्व में एसीबी टीम ने दबिश देकर चालक फूलसिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सीसी क्लर्क जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार

इस कार्रवाई से डिस्कॉम में हड़कंप मच गया है। एसीबी का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जाएगी। रिश्वत लेते क्लर्क-चालक गिरफ्तार

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This