छत्तीसगढ़: चलती-स्कूटी पर कपल का रोमांस, बॉयफ्रेंड की गोद पर बैठी गर्लफ्रेंड, लिपटकर घूमती रही; वीडियो वायरल

Must Read

कांकेर। शहर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने का मामला सामने आया है। कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती का स्कूटी पर रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांकेर में चलती स्कूटी पर कपल रोमांस करते दिखे।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उस समय बना जब कार सवार एक शख्स ने स्कूटी पर बैठे इस जोड़े की हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी चला रहे युवक के गोद पर बैठी युवती उससे गले मिलती और नज़दीकी बढ़ाती नजर आ रही है। कपल जिस स्कूटी पर सवार होकर रोमांस कर रहा है उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ है .

यह दृश्य न केवल राहगीरों के लिए असहज करने वाला था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों के गुस्से का कारण बन गया है।

इस घटना के वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी गलत संदेश देती हैं।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This