सरकंडा में आइसक्रीम कारोबारी लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Must Read

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में न्यू डेलिसियस आइसक्रीम पैंट्री चलाने वाले कारोबारी चार्थी डिफूज बीते 24 घंटे से लापता हैं। वे बुधवार शाम घर से स्कूटी लेकर निकले थे, लेकिन अब तक नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रार्थिया श्रीमती सोनिया डिसूजा (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 50, राजीव विहार, लोयला स्कूल रोड, न्यू डेलिसियस आइसक्रीम पैंट्री के पास, सरकंडा बिलासपुर, ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति चार्थी डिफूज (55 वर्ष), पिता फासिन्य डिफूज, जो न्यू डेलिसियस आइसक्रीम पैंट्री चलाते हैं, बीते 8 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे। उन्होंने बताया था कि वे “सीए के पास” जा रहे हैं, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे।

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, परंतु उनका कोई पता नहीं चला।

लापता व्यक्ति की हुलिया इस प्रकार बताई गई है:
कद लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग गोरा, चेहरा हल्का लंबा, बाल काले, शरीर सामान्य, मोटा मूंछ रखते हैं। उन्होंने जींस की पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। उनके बाएं हाथ की कलाई पर स्टार का टैटू बना है। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं बोलते हैं।

चार्थी डिफूज के पास मोबाइल नंबर 98271-80262 है, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सूचना के आधार पर सरकंडा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और व्यक्ति की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This