CVO ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा “जो जीता वही कोल इंडियन”, दीपका क्षेत्र में अधिकारियों से की चर्चा

Must Read

कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन, 07 अक्टूबर 2025 को दीपका क्षेत्र का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और माइन व्यू पॉइंट से खनन कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। श्री त्रिपाठी ने “एक पेड़ माँ के नाम” और “एक पेड़ सतर्कता के नाम” अभियान के तहत नए साइलो परिसर के पास पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण प्रबंधक सुश्री कीर्ति केजी से संवाद कर उद्योगों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण की सराहना की।

खदान निरीक्षण के बाद उन्होंने दीपका, गेवरा, कुसमुण्डा और कोरबा क्षेत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि “हर कोल इंडियन देश की प्रगति का सशक्त आधार है,” और सभी को “निडर होकर, भयमुक्त वातावरण में ईमानदारी से काम करने” का संदेश दिया।

अपने संबोधन के अंत में श्री त्रिपाठी ने अपने प्रेरक नारे “जो जीता वही कोल इंडियन” को दोहराते हुए सभी को सतर्कता, उत्कृष्टता और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार (निदेशक तकनीकी – संचालन),  हिमांशु जैन (मुख्य सतर्कता अधिकारी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This