छत्तीसगढ़: धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला; पड़ोसी हिरासत में

Must Read

खैरागढ़। जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी, मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था।

पहले ये दो तस्वीर देखिए-

कमरे के अंदर पति की लाश पड़ी थी, पास में बाइक गिरी हुई पड़ी मिली।

हत्या की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट, जांच जारी

शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है।

गांव में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डबल मर्डर की इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हत्या के इस मामले में पुलिस से सख्त और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

CM की नई सवारी: फार्च्यूनर छोड़ अब ‘देसी स्कॉर्पियो’ में नजर आए मुख्यमंत्री, बदला काफिले का अंदाज़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला आज जब प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे तो बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता...

More Articles Like This