CG से बड़ी खबर : छात्रा की कुएं में तैरती मिली लाश, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Must Read

बलरामपुर, 11 अक्टूबर । जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी की लाश गांव के एक पुराने कुएं में तैरती मिली है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुई, जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुसमी थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि नीलम पिछले शाम से ही घर से लापता थी लेकिन परिजनों को लगा कि वो पड़ोस में गई होगी।

पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीलम की उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल और सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हालांकि कुछ स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं और मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नीलम पढ़ाई में अच्छी थी और व्यवहार में भी सामान्य थी। हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो रही है और पिता सदमे में हैं।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This