KORBA: पुराना बस स्टैंड में विराजीं मॉं काली,उमड़े श्रद्धालु,कल विसर्जन

Must Read

32 वर्षों से दीपावली (अमावस्या) की रात स्थापना और विशेष पूजा
👉🏻 यंग मैन एसोसिएशन करता है आयोजन
कोरबा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक माह की अमावस्या दीपावली की रात महाकाली की प्रतिमा पुराना बस स्टैंड पूजा पंडाल में स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई है।

कोरबा यंग मैन एसोसिएशन के तत्वाधान मां काली पूजा की शुरुआत 32 वर्ष पूर्व की गई थी और लगातार 32 वर्षों से हर वर्ष महाकाली की प्रतिमा विराजित कर तीन दिनों तक यहां पूजा आराधना का आयोजन किया जाता है। दीपावली की रात 20 अक्टूबर को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया। परिसर में ही हवन भी हुआ। मां काली का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगरजन उमड़ रहे हैं।

कोरबा यंग मैन एसोसिएशन के सचिव राजेश चक्रवर्ती के द्वारा एसोसिएशन के मार्गदर्शन में समस्त विधि और पूजा का कार्य संपन्न कराया जाता है। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन घाट पर किया जाएगा। इससे पूर्व मां काली का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पंडाल में उमड़ रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। राजेश चक्रवर्ती ने नगरजनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार मां काली का दर्शन व आराधना कर अपने जीवन को धन्य करें।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This