कोरबा जिला पंचायत में लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन – उपस्थिति व्यवस्था अब होगी पूर्णतः डिजिटल

Must Read

कोरबा, 24 अक्टूबर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार, कार्यालय जिला पंचायत कोरबा में आज सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन स्थापित की गई। अब जिला पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति इसी मशीन के माध्यम से दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए थे कि समय पालन एवं समय पर उपस्थिति हेतु कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जावे, जिसके परिपालन में जिला पंचायत में बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है।

कार्यालयीन समय में अनुशासन, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक कसावट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। सीईओ श्री नाग ने बताया कि इस बायोमेट्रिक प्रणाली से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सटीक उपस्थिति रिकॉर्ड होगी, जिससे कार्यसंस्कृति में और अधिक सुधार आएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी के थंब इंप्रेशन मशीन में दर्ज किए गए और अब इसी प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति का दैनिक मॉनिटरिंग किया जाएगा।

सीईओ श्री नाग ने कहा कि “बायोमेट्रिक प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कार्यस्थल पर जवाबदेही और अनुशासन दोनों बढ़ेंगे।”

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This