शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, बाइक में लगाई आग

Must Read

कोरबा।     कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक के साथ हिंसक घटना हुई। युवक ने शराब के लिए पैसे देने से मना किया, जिसके बाद आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटल चौक गोढ़ी की है। निखिल अपने दोस्त की बाइक पर अटल चौक स्थित राजकुमार महिलोंगे की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान आदिल प्रकाश मार्तंड और उसके साथियों ने निखिल से शराब के लिए पैसे मांगे। निखिल ने मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसे पीटने लगे और पत्थर से सिर पर हमला किया।

घटना के बाद आरोपी निखिल की बाइक को आग लगा कर फरार हो गए। गंभीर चोटों से जूझ रहे निखिल ने किसी तरह बाजार चौक तक पहुंचा। परिचितों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
सिविल लाइन थाना में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This