*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सुलक्षणा पण्डित के निधन पर शोक व्यक्त किया*

Must Read

रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सुप्रसिद्ध फिल्म नायिका सुलक्षणा पण्डित के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त कर इसे छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जन्म लेकर और विद्यालयीन पढ़ाई कर देश-विदेश में अपनी अदाकारी से सुलक्षणा पण्डित ने भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। अदाकारी के साथ-साथ संगीत व गायन के क्षेत्र में भी उनका अहम योगदान रहा। श्री देव ने कहा कि उनकी प्रतिभा छत्तीसगढ़स की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा की परिचायक रही। उनका पूरा परिवार भारतीय सिनेमा को समृद्ध करने में जुटा रहा है। श्री देव ने पण्डित-परिवार के प्रति सम्वेदना व्यक्त कर परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

- Advertisement -
Latest News

“संसद में गूंजी CJP प्रदर्शन की आवाज, डिंपल यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप” देखिए विडिओ

नई दिल्ली। संसद में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने CJP छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई...

More Articles Like This