RAIPUR निगम की स्वास्थ्य टीम के साथ दुर्व्यवहार, पार्षद पर आरोप

Must Read

रायपुर। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी से पार्षद और उसके लोगों ने बदतमीजी की। स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही और निगम का अमला राजेंद्र नगर में कार्रवाई करने गया था। इस दौरान पार्षद सचिन मेघानी और उनके लोगों ने की निगम कर्मचारियों से बदसलूकी।

इस मामले के वायरल वीडियो में पार्षद को बिना उससे पूछे सूचना दिए वार्ड में कार्रवाई पर नाराज़गी जताते देखा सुना जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारी, पार्षद से यह भी कह रहीं हैं कि तुम तड़ाक से बात न करें। इसके अलावा पार्षद समर्थक भी टीम के अन्य कर्मियों पर भी अनर्गल आरोप लगाते हुए सुने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी निगम आयुक्त को सूचना दी कि पार्षद कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। और बदतमीजी कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के योगदान की सराहना की

कोरबा। श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर, बुधवारी कोरबा में रविवार को जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण...

More Articles Like This